आज स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम क्रान्तिकारी शहीद मंगल पाण्डेय की जयन्ती के पुण्य अवसर पर शहीद मंगल पाण्डेय मूर्ति स्थापना समिति के तत्वाबधान में घुंघूर बाईपाश पर स्थित मंगल पाण्डेय चौक पर भव्य समारोह के बीच शहीद मंगल पाण्डेय की जयन्ती मनाया गया, इस अवसर पर शहीद मंगल पाण्डेय की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्ज्वलन के पश्चात बराक उपत्यका से उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्यगणों के पुष्प अर्पित किया। अपने संबोधन में दिलीप कुमार ने कहा कि घुंघूर बाईपाश पर हर हाल में शहीद मंगल पाण्डेय की मूर्ति स्थापना होगी, सम्पूर्ण बराकघाटी में जन जागरण किया जायेगा, उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री डा. हिमन्त विश्वशर्मा से शीघ्र ही अनुमति प्रदान करने के लिए आग्रह किया, इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने मूर्ति स्थापना हेतु विभिन्न नारा लगाकर अपनी आवाज बूलन्द किया।
शहीद मंगल पाण्डेय चौक को इतना लोकप्रिय बना दिया गया है कि चाहे असम सरकार अनुमति दे अथवा नहीं। जब मुख्यमंत्री ने शिलचर सर्किट हाउस में सभी सांसद विधायकों के साथ विचार विमर्श के बाद तत्कालीन जिला उपायुक्त को निर्देश दे दिया था फिर आनाकानी क्यों??
समिति ने फिर निवेदन किया है कि यथाशीघ्र मूर्ति स्थापित करने के लिए अनुमति प्रदान करें।