संगम नगरी मे खूनी रिश्ते का खून!

बेरहम बेटे ने धारदार हथियार से मां-बहन को
काटकर मौत के घाट उतारा पिता मरणासन्न

खुद को भी जिंदा जलाने का किया प्रयास

(शीतल निर्भीक ब्यूरो)
प्रयागराज।कलयुग की इस दौर मे अब खूनी रिश्ते का खून हो रहा है।जिस माँ-बाप ने जन्म देकर पोसा-पाला उन्हे क्या पता था कि एक दिन मेरा ही औलाद काल बन परलोक धाम भेज देगा? ऐसे ही एक हृदय विदारक घटना उत्तर-प्रदेश के संगम नगरी प्रयागराज मे देखने और सुनने को मिली है।जहा एक बेरहम बेटे ने धारदार हथियार से काटकर अपने खून रिश्ते की मां-बहन को मौत के घाट उतार दिया।उसके हमले से पिता की हालत नाजुक बनी हुई है और वह उपचार के दौरान जिंदगी और मौत से जूझ रहे है।घटना की जानकारी होते ही पुलिस सकते मे आ गयी और कातिल बेटे को दबोच लिया।इस घटना से मुहल्ले मे मातम छाया हुआ है।

बताया जाता है कि उत्तर-प्रदेश के संगम नगरी शहर के करेली इलाके में बेटे ने मां-बहन और पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बेटे ने खुद को घर में बंद कर जिंदा जलाने की कोशिश की। इससे मुहल्ले में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई।

किसी तरह आग बुझाकर युवक को किसी तरह से काबू में किया गया। घायल दंपती और बेटी को उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल भेजा गया। जहां मां और बेटी की मौत हो गई। पिता की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर-प्रदेश के प्रयागराज की  करेली में एक युवक ने मां अनीसा बेगम (55) और पिता मो कादिर (60) और बहन आफरीन (30) पर चापड़ से हमला कर दिया। तीनों को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। जहां माता की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिता का इलाज चल रहा है। हमले के बाद युवक ने खुद को जिंदा जलाने के लिए घर में आग लगा ली। घर में परिवार के अन्य लोग भी मौजूद थे। परिजनों की चीख पुकार सुनकर मुहल्ले के लोग जमा हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह घर में घुसकर युवक को काबू में किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

Leave a Comment