शिलचर की प्रतिष्ठित साहित्यकार मृदुला भट्टाचार्य की पुस्तक का समारोह पूर्वक विमोचन

शिलचर की प्रतिष्ठित कवि, लेखिका व पत्रकार मृदुला भट्टाचार्य की पुस्तक का सोमवार शाम को एक प्रतिष्ठित होटल के सभाकक्ष में समारोह पूर्वक विमोचन किया गया। मृदुला भट्टाचार्य की नवी पुस्तक “बोधेर उठोन” मैं उनकी 95 कविताएं प्रकाशित हुई है। पुस्तक का प्रकाशन काछार कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर डॉ. रमा पुरकायस्थ, कथाकार उपन्यासकार झुमुर पांडे, पूर्व शिक्षिका श्यामली देवी, पत्रकार दिलीप सिंह ने किया।
मृदुला भट्टाचार्य ने अतिथियों और श्रोताओं के समर्थन और उत्साहवर्धन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
काछार कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर डॉ. रमा पुरकायस्थ, कथाकार उपन्यासकार झुमुर पांडे, पूर्व शिक्षिका श्यामली देवी व वरिष्ठ अधिवक्ता व लेखक इमादुद्दीन बुलबुल आदि ने मृदुला भट्टाचार्य के काव्य रचना की भूरि-भूरी प्रशंसा की।
जयंती दत्ता, जयश्री भट्टाचार्य, दिलीप सिंह, आदिमा मजूमदार, शतदल आचार्य, देबाशीष (स्यान) चक्रवर्ती और अन्य ने कविताएँ सुनाईं। तापस भट्टाचार्य, प्रणब दास, किरण राश, स्वागता चक्रवर्ती, अभिजीत रॉय चौधरी और अन्य ने भी मृदुला भट्टाचार्य को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम में गायक स्वागता चक्रवर्ती ने क्रमिक रूप से संगीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन दिलीप सिंह ने किया

Leave a Comment