साऊथ असम टी यूथ एसोसिएशन ने बर्नी ब्रिज कांड के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की

हाइलाकांदी, 18 जुलाई: साऊथ असम टी यूथ एसोसिएशन (सत्य) की ओर से मंगलवार 18 जुलाई को हाइलाकांदी के मोहनपुर बर्निब्रिज कांड के संदर्भ में हाइलाकांदी के एसपी के नाम एक ज्ञापन दिया गया। एसपी की अनुपस्थिति में एसोसिएशन के अध्यक्ष राजदीप राय तथा जयदीप यादव सुमित राय और सत्य यादव ने एडिशनल एसपी को तीन सूत्रीय मांग वाला ज्ञापन सौंपा। लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता तथा संस्था के अध्यक्ष राजदीप राय ने एडिशनल एसपी से मांग करते हुए कहा कि हम चाहते हैं इस कांड से जुड़े सभी दोषियों को फांसी की सजा मिले और ये तभी संभव होगा जब पुलिस प्रशासन की ओर से कठोर धाराओं को लगाकर अदालत में चार्जशीट दाखिल किया जाए। इसके साथ ही चश्मदीद गवाहों तथा अभियुक्तों का बयान सीआरपीसी सेक्शन 164 के तहत दर्ज किया जाए। इसके अलावा उन्होंने जल्द से जल्द मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए एक स्क्वाड गठन करने की सलाह देते हुए कहा कि न्याय प्रक्रिया पूरा होने तक पीड़ित परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन को लेनी होगी। इसके बाद वो अपने सहयोगियों केसाथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे, वहां एक मॉडल हाई स्कूल बनाने का मांग किया।

Leave a Comment