तिनसुकिया में मंत्री संजय किसान सार्वजनिक उच्च माध्यमिक बालिका स्कूल, में आयोजित ग्रीष्मकालीन अवकाश कार्यशाला में हुए शामिल ।

तिनसुकिया, प्रेरणा भारती 18 जुलाई: असम सरकार के  श्रम कल्याण, चाय जनजाति और जनजातीय कल्याण मंत्री,  संजय किसान ने आज सांस्कृतिक मामलों के विभाग द्वारा आयोजित “ग्रीष्मकालीन अवकाश कार्यशाला” के संयोजन में आयोजित बिहू नृत्य कार्यशाला में भाग लिया।मंत्री ने प्रतिभागियों से बातचीत की और उन्हें अच्छे से प्रशिक्षण लेने के लिए प्रोत्साहित किया।  मंत्री ने कहा कि छात्रों के बौद्धिक, सांस्कृतिक, मानसिक और शारीरिक विकास के उद्देश्य से असम सरकार के सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा आयोजित इस “ग्रीष्मकालीन अवकाश कार्यशाला” से छात्रों को बहुत लाभ होगा। मंत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी कला और संस्कृति से परिचित कराने में यह पहल काफी कारगर होगी.  कार्यशाला में अतिरिक्त आयुक्त  सोन तृष्णा घरफलिया, तिनसुकिया राज्स्व सर्कल सग्लंन अधिकारी  डिंपी भट्टाचार्य, तिनसुकिया जिला सांस्कृतिक विकास अधिकारी  युगानंद बुढागोहाई सार्वजनिक हायर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल की अध्यक्षा बंदना बोरा, नृत्यागनं कला केंद्र की  प्रशिक्षकों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

Leave a Comment