श्री नृसिंह अखाड़ा में डा विकास अग्रवाल द्वारा श्रावणी कीर्तन आयोजित

श्री नृसिंह अखाड़ा में धर्मपरायण गरीमा डा विकास अग्रवाल द्वारा श्रावणी कीर्तन का आयोजन किया गया। डा विकास अग्रवाल द्वारा शंकर भगवान् का एतिहासिक मंदिर का जिर्णोधार करके अत्याधुनिक मंदिर बनाया गया। अग्रवाल दंपति द्वारा राणीसति मंदिर में भी सहयोग प्रदान किया गया।

    स्थानीय गायकों ने दो घंटे तक भजन कीर्तन किया जिसमें महिलाओं ने भी बङी संख्या में हिस्सा लिया।
   आदर्श भक्त मंडल के पदाधिकारियों सहित अन्य भक्तों ने भी कीर्तन में हिस्सा लिया। महेश्वरी युवा संगठन द्वारा दो महीने तक सावन के पुर्षोत्तम मास में ओम नमोः शिवाय का जाप रोजाना किया जाता है।
आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

Leave a Comment