दुमदुमा प्रेरणा भारती 17 जुलाई:– तिनसुकिया जिला के दुमदुमा के रुपाई साइडिंग निवासी स्वर्गीय भोला दत्ता की पत्नी और रूपाई हायर सेकेंडरी स्कूल के सेवानिवृत्त प्रिंसिपल प्रकाश दत्त और प्रतिदिन दैनिक के वरिष्ठ पत्रकार मनोज दत्त की मां पुण्य प्रभा दत्ता (84) का आज शाम 4 बजे निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। वे अपने पीछे चार बेटे, बहुएं और पोते-पोतियों सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन पर दुमदुमा प्रेस क्लब सहित अनेक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।