
युवा समाजसेवी हीरा विनोद अग्रवाल के होस्पिटल रोड स्थित निवास पर मां राणि सति दादी का मंगलपाठ, भजन कीर्तन स्थानीय महिलाओं द्वारा किया गया।
मातृ दिवस होने के कारण सभी माताओं को तीलक लगाकर सुहाग पिटारी देकर सम्मानित किया गया।
माँ राणि सति दादी का अलौकिक श्रंगार किया गया। पूजन अर्चना एवं आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी महिलाओं को जलपान कराया गया।
: शिलचर मेहरपुर में माँ नारायणी का भव्य मन्दिर श्री नारायणी शक्ति धाम टृस्ट द्वारा बनाया जा रहा जिसका उद्घाटन जुन में पंचदिवसीय धार्मिक आयोजन के साथ किया जायेगा।