मायुम शिलचर एवं शिलचर उदय का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

मारवाड़ी युवा मंच सिलचर और सिलचर उदय शाखा  का शपथ ग्रहण समारोह  का आयोजन आज दिनांक 14.5.22 को जैन भवन मैं किया गया। 

सभा की अध्यक्षता सिलचर शाखा के अध्यक्ष ललित  बोथरा ने की। सभा मैं मुख्य अतिथि के रूप में सिलचर के अतिरिक्त उपायुक्त डिप्टी कमिश्नर मंशुर अहमद बरबुइया  ने मंच पर अपना स्थान ग्रहण किया। विशिष्ठ अतिथि के रूप मैं मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष  मूल चंद  बेद ने मंच पे अपना स्थान ग्रहण किया ।और विशिष्ठ अतिथि  के रूप मैं पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के मंडल I के उपाध्यक्ष मनीष  कुंभट ने मंच पर अपना स्थान ग्रहण किया साथ ही दोनो शाखाओं के सचिव मनोज सोनावत और विशाल जैन ने अपना  स्थान  ग्रहण किया ।सभा का संचालन सिलचर शाखा से हरीश काबरा ,विशाल सांड और उदय शाखा से हेमलता सुराना ने किया।

सिलचर शाखा और उदय शाखा  से सर्वप्रथम नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित बोथरा और नमन जैन को मंडलीय उपाध्यक्ष मनीष कुंभट द्वारा शपथ ग्रहण करवाई गई।तत्पश्चात दोनो शाखाओं के सचिव अजय सरावगी और प्रतीक सांड और कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुलगुलिया और मंदाक्ष गुलगुलिया को मूलचंद  बैद द्वारा  शपथ दिलवाई गई  उसके बाद  शाखा के उपाध्यक्ष और सहमंत्री का शपथ पाठ मुख्य अतिथि द्वारा करवाया गया। और तत्पश्चात दोनो शाखाओं के कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ पाठ अध्यक्ष ललित बोथरा ने करवाया। आज आगामी कार्यकाल के लिए सिलचर शाखा ने 21 नए सदस्यों को भी शपथ ग्रहण करवाई।उसके बाद अध्यक्षीय पुरस्कार वितरण मैं सर्वप्रथम  सिलचर शाखा के उन सदस्यों को समानित किया गया जिन्होंने बाढ़ के समय खूब सेवाएं दी ।उसके बाद सिलचर शाखा ने उनको भी समानीत किया जिन्होंने शाखा सदस्य नहीं होते हुए भी बाढ़ के समय में सिलचर शाखा का भरपूर सहयोग किया।सिलचर शाखा द्वारा उन सदस्यों को भी सम्मानित किया गया  जिन्होंने अन्य सेवाओं में भी खूब काम किया जैसे रक्तदान, अमृतधारा, नेत्रदान आदि कार्य। इसके बाद सिलचर शाखा द्वारा कुछ अन्य पुरस्कार भी वितरित किए गए जैसे विशिष्ठ पुरस्कार इसमें 3 व्यक्तियों को सम्मानित किया गयाश्री रवि पटवा, जयराम तंवर और युवा अभिजीत गोटानी को। इसके बाद सिलचर शाखा द्वारा उभरता सितारा का पुरस्कार युवा विवेक जैन को दिया  गया। सिलचर शाखा द्वारा 3 अहम पुरस्कार भी वितरित किए गए इन पुरस्कारों मैं समाज गौरव का पुरस्कार श्रीमान जय बरडिया जी को दिया गया और उत्कृष्ठ सहयोग सम्मान का पुरस्कार  बसंत  सिपाणी को और मंच गौरव का पुरस्कार  प्रमोद  शर्मा को दिया गया।अध्यक्ष ललित बोथरा द्वारा सचिव मनोज सोनावत और कोषाध्यक्ष हर्ष जैन को भी उनके सफल कार्यकाल के लिए एक स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। मारवाड़ी युवा मंच सिलचर के पूर्व अध्यक्षों और सचिवों  का भी सम्मान  फूलाम गमछा पहना कर किया गया। मारवाड़ी युवा मंच सिलचर की अन्य शाखाओं के अध्यक्ष का सम्मान भी भी फूलाम गमछा पहना कर किया गया। सभा मैं  सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन मातृत्व दिवस के उपलक्ष में किया गया ये कार्यक्रम दोनो ही शाखाओं के सदस्यों ने ही किया और अंत में एक ड्रामा मारवाड़ी युवा मंच सिलचर  द्वारा किया गया।और उसमे देहदान, नेत्रदान, रक्तदान और रोड सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई।अंत में सभी द्वारा धन्यवाद दिया गया सभी ने कार्यक्रम की खूब सराहना की ओर सभी ने कहा की मारवाड़ी युवा मंच के समाज सेवा के इस कार्य मैं सभी मारवाड़ी युवा मंच के साथ है। ये सारी जानकारी मारवाड़ी युवा मंच सिलचर के पूर्व सचिव और निवर्तमान उपाध्यक्ष मनोज सोनावत द्वारा दी गई।

Leave a Comment