प्रेरणा गुप्ता के मैट्रिक में अच्छे परिणाम से माता-पिता खुश

सोनाई रोड निवासी रिंकू गुप्ता और जयप्रकाश गुप्ता की पुत्री प्रेरणा गुप्ता ने महर्षि विद्या मंदिर से मैट्रिक की परीक्षा में 76.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। सीबीएसई का परीक्षा परिणाम आज ही घोषित हुआ है। प्रेरणा ने अंग्रेजी में 75, हिंदी में 77, बेसिक गणित में 79, विज्ञान में 67, सामाजिक विज्ञान में 81 और आईटी में 80 अंक प्राप्त किए। साधारण परिवार की प्रेरणा द्वारा लगन और परिश्रम से प्राप्त अच्छे अंकों के लिए उसके माता-पिता और शुभचिंतकों ने उसे बधाई दी है तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment