दुमदुमा सार्वजनिक रंगाली बिहु कार्यक्रम में सादिन-प्रतिदिन के मालिक जयंत बरुआ को योगेश दास स्मृति पुरस्कार से किया गया सम्मानित।

दुमदुमा 12 मई :– दुमदुमा नगर खेल मैदान में दुमदुमा सार्वजनिक रंगाली बिहू आयोजन  समिति द्वारा 53 वां तीन दिवसीय रंगाली बिहू मनाया गया । गत 9 मई को सुबह  प्रथम दिन 53 ध्वजो  समेत मुख्य ध्वज का उत्तोलन  सार्वजनिक  रंगाली बिहू आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ प्रणव ज्योति डेका, दुमदुमा विधायक रुपेश ग्वाला सहित दुमदुमा अंचल के वरिष्ठ लोगों ने 52 ध्वजो  का उत्तोलन किया गया । शहीद वेदी पर स्मृति तर्पण आयोजन समिति के  सह सचिव राणा सोनार, जयकांत मोरान  सहित विभिन्न दल संगठन ,सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित  किया। मुख्य मंच का उद्घाटन समाज सेवी ललित गोगोई एवं वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन बरुआ, दुलु आरनधरा ने किया। समन्वय सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत पद्मश्री दुलाल मानकी ने किया। कार्यक्रम के दुसरे दिन 10 मई को विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे हुसरी , बिहूवती , गाभरु बिहू आदि आयोजित किया गया । कार्यक्रम के तीसरे और अंतिम दिन 11 मई  को  पुरस्कार वितरण, आम सभा आयोजित की गई । कार्यक्रम के अंतिम दिन बिहू आयोजन समिति के सभापति डा प्रणव ज्योति डेका के सभापतित्व में  दुमदुमा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दिलीप मोरान ने सभा का शुभारंभ किया । शरीफा खातुन चौधरी ने स्मृति ग्रंथ का विमोचन किया । इसके बाद दुमदुमा सार्वजनिक  रंगाली बिहू समिति द्वारा  प्रथम बार दुमदुमा के संतान असम साहित्य सभा के पुर्व अध्यक्ष योगेश दास की स्मृति पुरस्कार   सादिन- प्रतिदिन संवाद गोष्ठी के मालिक जयंत बरूआ को प्रदान कर सम्मानित किया गया ।  प्रस्तति पत्र , स्मारक , सराई , एक सेलेंग चादर , फुलाम गमछा व टोपी पहनाकर श्री बरुआ को सम्मानित किया गया साथ ही उनकी अर्धांगिनी रुबी बरुआ को भी सम्मानित किया गया । श्री बरुआ को  दुमदुमा प्रेस क्लब , दुमदुमा चैम्बर ऑफ कॉमर्स , भोजपुरी छात्र परिषद , आसू  , मोरान छात्र संस्था सहित कई संगठनों ने सम्मानित किया । रात्रि दस बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन दुमदुमा के विधायक रुपेश ग्वाला ने किया । दुमदुमा सार्वजनिक रंगाली बिहू के तीन दिवसीय कार्यक्रम सफल बनाने के लिए आयोजन समिति ने आभार व्यक्त करते हुए रंगाली बिहू   के अवसर पर शुभकामनाएं दी ।

Leave a Comment