

शिलचर ब्रोइलव्यू होटल के शुभारंभ से पहले परिसर में बने हनुमान मंदिर बनाया है। गौहाटी से पधारे पंडित भागीरथ शास्त्री ने प्राण प्रतिष्ठा के लिए विधि विधान से पूजन करवाया। पूजा अर्चना के बाद मंदिर का धूमधाम से उद्घाटन किया गया। पूजारी अजीत चौबे सहित विद्वान पंडितों के साथ सभी यजमानों एवं अन्य लोगों ने आरती की गई।
वृहस्पति वार को भजन संध्या की गई जिसमें रांची की सुप्रसिद्ध गायिका तत्शा गुप्ता, जयपुर के दिनेश संगमा तथा खाटू के अभिषेक शर्मा ने शाम से देर रात तक विभिन्न देवी देवताओं के भजन सुनाकर हजारों भक्तों को भाव विभोर किया। शिलचर के सबसे बङे होटल में हजारों लोगों को रात्रि भोज दिया गया जिसमें भोजन प्रसाद ग्रहण किया।