फुलेरतल की स्व.उमारानी विनायकिया का मरणोपरांत नेत्र दान 

प्रे.सं.लखीपुर ११ मई : नेत्र दान , महादान,यह करके दिखाया लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के फुलेरतल इलाके के बिनायकिया परिवार के सदस्यों ने। गत ९ मई को  फुलेरतल के निवासी प्रतिष्ठित व्यवसायी  दिलीप विनायकीया की माता,८६बर्षीय उमारानी विनायकीया इस लोक को छोड़ कर अगले धाम में चली गयी। उनकी पौत्र हेमन्त बिनायकिया, पुत्र दिलीप विनायकीया, ने मारवाड़ी युवा मंच लखीपुर शिखर के उपस्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल शिलचर के चिकित्सक दल बुलाकर, मरणोपरांत स्व.उमारानी का नेत्र दान किया। इस अवसर पर प्रांतीय प्रदेश मारवाड़ी युवा मंच  के सह सचिव मनीष कुमत, सहित ओर भी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। विनायकीया परिवार के इस महान कार्य को देखकर इलाके के लोगों में काफी उत्साह देखा गया। कुछ लोगों का मानना था कि अंग दान जैसा महान कार्य से जहां एक ओर धर्म होती है, वहीं दान किया गया अंग से किसी की निराशा भरी जीवन में, एक अद्भुत आनंद आता है। वहीं नेत्र दान से किसी नेत्र हीन को प्रकृति को तथा अपने परिजनों को भरी नजरों से देखने कि सौभाग्य प्राप्त होगी। कुल मिलाकर उपस्थित सभी ने विनायकीया परिवार को धन्यवाद दिया एवं उनके महानता का बखान करते नहीं थके।

Leave a Comment