महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में लखीमपुर ने शिलचर को हराया

प्रे.सं.लखीपुर ,११ मई: १०मई बुधवार को अपराह्न चार बजे,लखीपुर जिला खेल संघ की रजत जयंती के अवसर पर महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला था। फाइनल मुकाबले में लखीपुर जिला खेल संघ की टीम ने शिलचर जिला खेल संघ की टीम को 1-0 से हराकर जीत हासिल की। लखीपुर टीम के लिए बिनीता घटवार ने एक गोल किया। बाबुल मुढ़ा रेफरी थे और प्रेमजीत सिंह, दुलन री और परिमल साहा सहायक रेफरी थे। मुख्य अतिथि के रूप में काछार के अतिरिक्त जिलाधिकारी सुदीप नाथ एवं लखीपुर अनुमंडल के कार्यवाहक अनुमंडल पदाधिकारी सुदीप नाथ तथा क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष विवेक पोद्दार, नबदा बर्मन, शिलचर जिला खेल संघ के चंदन शर्मा सहित कई अन्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मौके पर मुख्य अतिथि सहित कई लोगों का अभिनंदन किया गया। आज के खेल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में विनीता घटवार को 2 हजार रुपये का चेक सौंपा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काछार के अपर जिलाधिकारी एवं लखीपुर अनुमंडल के कार्यवाहक अनुमंडल आयुक्त सुदीप नाथ ने विजेता लखीपुर जिला खेल संघ के कप्तान एवं क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष विवेक पोद्दार को ट्राफी प्रदान की। उपविजेता टीम को सात हजार रुपये के चेक के साथ ट्राफी प्रदान की। लखीपुर जिला खेल संघ के अध्यक्ष राजदीप ग्वला, मुख्य अतिथि सुदीप नाथ व क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष विवेक पोद्दार व अन्य ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके अलावा, जो लोग लखीपुर जिला खेल संघ की स्थापना के बाद से इसमें शामिल रहे हैं, उन्हें सम्मानित किया गया। खेल के आधे समय के दौरान राजबंशी समुदाय के कलाकारों द्वारा बिहू नृत्य किया गया।

Leave a Comment