पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच की सोलहवें प्रान्तीय कार्यकारिणी की

प्रथम बैठक बंगाईगांव में संपन्न

डिब्रूगढ ,10 मई 2023, संदीप अग्रवाल

पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच की सत्र 2023-25 की कार्यकारिणी की प्रथम बैठक बंगाईगांव एवं बंगाईगांव जागृति शाखा के आतिथ्य में बंगाईगांव में गत दिनांक 6 एवं 7 मई 2023 को आयोजित की गयी। इस बैठक में प्रान्त के सभी हिस्सों से प्रान्तीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई |

 दो दिवसीय इस बैठक का शुभारंभ आयोजक शाखा बंगाईगांव व बंगाईगांव जागृति के अध्यक्ष पीयूष सुराणा एवं संजू भंसाली के संबोधन से हुआ तथा बंगाईगांव जागृति शाखा द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रान्तीय अध्यक्ष पंकज जालान ने की तथा अपना संबोधन सभी के समक्ष रखा। महामंत्री सुभाष सुराणा ने मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, कोषाध्यक्ष प्रेरणा सेठिया ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। उपाध्यक्ष (मुख्यालय) प्रदीप राठी ने मुख्यालय की रिपोर्ट प्रस्तुत की । डिब्रुगढ़ अधिवेशन की रिपोर्ट डिब्रुगढ़ शाखा के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत की गयी। सभी उपाध्यक्षों ने बहुत ही सुंदर रूप से अपने – अपने मंडल की रिपोर्ट तथा आगामी कार्य योजना को बैठक में रखा। सभी संयोजकों, चेयरमैन- वाइस चेयरमैन ने अपने-अपने विभाग की कार्य योजना प्रस्तुत की। बैठक में सलाहकार, समन्वयक तथा आमंत्रित सदस्य उपस्थित थे। बैठक के पश्चात सांस्कृतिक संध्या का आयोजन आतिथ्य शाखा द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्यों एवं समाजबंधुओं ने अंश ग्रहण किया। द्वितीय दिवस की बैठक के दौरान समाजबंधुओं के साथ एक वार्तालाप का आयोजन किया गया, जिसमें मंच से उनकी अपेक्षाएं तथा मार्गदर्शन प्राप्त किया गया। इस वार्तालाप कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने बहुत सुंदर रूप से अपने विचार प्रस्तुत किये। बैठक में निवर्तमान प्रान्तीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हिमशिखर खंडेलिया, पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष रितेश खटेड़, मोहित नाहटा, पूर्व प्रान्तीय महामंत्री संजय त्रिवेदी ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर सभा का मार्गदर्शन किया।अंत में इस दो दिवसीय बैठक को सफल बनाने के लिए प्रांतीय महामंत्री सुभाष सुराणा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया

Leave a Comment