
कछार जिला कांग्रेस अध्यक्ष अभिजित पाल ने इंदिरा भवन में आपातकालीन प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि एक मई को एक डृराईवर कुतुब रबानी तो दो तीन बाद में अल्ताफ हुसैन नामक डृराईवर का काठीघोङा क्षेत्र में अपहरण हुआ लेकिन दोनों को ही हेलाकांडी जिले में तैनात सब इंसपेक्टर विधान दास के आलीशान मकान में बदरपुर रखा गया दोनों चालकों ने डीआईजी एवं एसपी के सामने कबूल किया लेकिन अभी तक विधान दास पर कोई कार्यवाही नहीं हुई ना ही गिरफ्तार किया गया। 15 साल तक एक ही जिले में तैनात है आज तक तबादला क्यों नहीं हुआ??
उसका आलीशान मकान बदरपुर में तथा बेनामी संपत्ति को सील करने की मांग की। सुपारी एवं कोयला सिंडिकेट से जुड़े इस सब इंसपेक्टर से उगलवाना होगा कि यह किसके लिए काम करता है। धोलाई एवं काठीघोङा क्षेत्र को सिंडिकेट हब बताते हुए तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की अन्यथा कांग्रेस द्वारा आंदोलन करने की धमकी दी गई।
असम प्रदेश के सचिव संजीव राय ने पुछा कि आज तक बरामद की गई बर्मिज सुपारी कहाँ रखी गई है??