*घर बंद और घर के भीतर से कीमती सामान गायब*

गोरेयाकोठी:२८ अप्रैल बिहार के सिवान जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड से एक खौफनाक मामला सामने आया है।घर में ताला बंद और घर के भीतर से कीमती सामान और बैंक संबंधी कागज गायब।मामला सामने आया हैं गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र से सरारी ग्राम निवासी वृद्धमहिला लालमती देवी पति स्वर्गीय बृज नारायण पाण्डेय जो पिछले दो महीने से असम राज्य स्थित लखिमपुर जिले में अपने बड़े बेटे राम जी पाण्डेय और छोटे बेटे बाबु देव पाण्डेय के पास घर बंद करके मोतियाबिंद की इलाज कराने गई थी। वे लगभग दो माह बाद वापस अपने घर २३ अप्रैल २०२३ को गांव पहुंची तो देखी की घर से कीमती सामान गायब है जिसमे सोने का गहना, अनाज, नगद रूपया,जरूरी बैंक संबंधित पास बुक,पोस्ट आफिय पास बुक, आधार कार्ड, पान कार्ड, गाड़ी का आरसी इत्यादि गायब है।इस विषय में २६/०४/२०२३को गोरेयाकोठी थाना में एक शिकायत थाना प्रभारी को सौंपा गया है समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा कोई कारवाई नही किया गया हैं। आस पास के घर वाले भय के माहोल में है।

Leave a Comment