

आज सोमवार पहला मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष में बराक चाय श्रमिक यूनियन कार्यालय में यूनियन अध्यक्ष कृपानाथ मालाह के द्वारा संगठन का झण्डोत्तोलन किया गया।इस के बाद आयोजित सभा में मंचासीन थे यूनियन के अध्यक्ष के अलावा,कार्यकरी अध्यक्ष अजित सिंह, साधारण सम्पादक राजदीप ग्वाला,सह साधारण सम्पादक सनातन मिश्र,रवि नूनिया और विपुल कुर्मी।
उपरोक्त सभी के अलावा दुर्गेश कुर्मी और दिलीप सिंह छत्री ने मज़दूर दिवस के बारे में वक्तव्य रखा।
सभा का संचालन बाबुल नारायण कानू ने किया।
इस आयोजन में प्रदीप कुर्मी,पन्ना लाल यादव,लालन प्रसाद ग्वाला,सूरजीत कर्मकार, देवाशीष कानू
मूलचन्द बैद के अलावा यूनियन कर्मी, चाय बागान से अन्यान्य लोग भी उपस्थित थे।