
श्री नृसिंह मंदिर श्याम भक्त मंडल द्वारा संचालित तथा धर्मपरायण बबीता विष्णु कुमार हनुमान मनमोहन अग्रवाल के सौजन्य से अमावस्या के दिन अन्नपूर्णा सेवा के तहत श्याम भंडारा आयोजित किया जो हर अमावस्या को लगाया जाता है। श्री नृसिंह विग्रह परिचालना समिति के महासचिव विकास सारदा एवं गिरजा शंकर अग्रवाल के नेतृत्व में ग्यारह सौ भक्तों को महाप्रसाद वितरित किया गया। अग्रवाल दंपति का सचिव ने आभार व्यक्त किया।
गत वर्ष नृसिंह अखाड़ा परिसर में श्याम बाबा का मंदिर बनने के बाद बङी संख्या में भक्तों द्वारा पूर्णिमा एवं अमावस्या को भंडारा तथा एकादशी कीर्तन किया जाता है।
आज श्याम बाबा का अलौकिक श्रंगार पंडित मदन झा ने किया जो अदभुत रुप से किया गया।
किसन लाल राठी मधू कनोई सांवरमल काबरा गोरधन डागा रिपुम चौधरी सहित कई भक्तों ने सेवा प्रदान की।