नवोदय पैलापुल में विद्यालय प्रबंधन समिति व विद्यालय सलाहकार समिति की संयुक्त बैठक सम्पन्न

पैलापुल स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति, विद्यालय सलाहकार समिति तथा जिलास्तरीय मैस समिति की बैठक सुदीप नाथ उपखंड अधिकारी लखीपुर की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ दिनांक 18 अप्रैल 2023 को जवाहर नवोदय विद्यालय पैलापुल परिसर में आयोजित की गई। विद्यालय के समग्र विकास हेतु आयोजित सभा में समिति के सदस्य सचिव प्राचार्य अब्दुल अजीज व स्टाफ सदस्यों ने विद्यालय बैंड की मोहक धुनों , एनसीसी कैडेटों और स्काउट व गाइड बच्चों के साथ असम के पारंपरिक संस्कृति के साथ पुष्प गुच्छों, झापी और उत्तरीय भेंट कर स्वागत किया।

सभा का प्रारंभ विगत सत्र में विद्यालय द्वारा किए जा रहे रचनात्मक प्रयासों और विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के निर्देशन में प्राप्त सफलताओं को सक्सेस स्टोरी नामक वीडियो द्वारा सदस्यों को दिखाया गया । जिसकी सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। तत्पश्चात सभा के प्रमुख बिंदुओं जैसे विद्यालय में व्याप्त पीने के पानी की समस्या, दो तिहाई विद्यालय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के प्रयास, अतिक्रमित भूमि पर बाउंड्री का निर्माण, अतिरिक्त अत्यावश्यक कक्षा कक्षों का निर्माण, प्रार्थना सभा स्थल को पारदर्शी शीटों से ढकवाना, बच्चों हेतु मेडिकल कैंप, टीकाकरण, कचरा निष्पादन, बच्चों के चहुमुखी विकास हेतु विभिन्न कार्यशालाओं के आयोजन आदि पर गंभीरता से चर्चा कर समुचित दिशानिर्देश प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने हेतु नवोदय विद्यालयों के उद्देश्यों के अंतर्गत कक्षा 9 के बच्चों का एक वर्षीय प्रवास हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय फतेहपुर उत्तर प्रदेश के लिए लॉटरी द्वारा 16 बच्चों का भी चयन बच्चों के अभिभावकों, गणमान्य उपस्थित अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।

लॉटरी के बाद कक्षा 9 के चयनित बच्चे और अभिभावकों हर्षित महसूस कर रहे थे।

सभा के अंत में उपप्राचार्य सुधाकर शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Comment