अंबेडकर जयंती पर नवोदय पैलापुल में क्लाउड कम्प्यूटिंग विषय पर कैरियर काउंसलिंग और गाइडेंस शिविर का हुआ आयोजन

जवाहर नवोदय विद्यालय पैलापुल जिला काछार, असम में अंबेडकर जयंती के अवसर पर विद्यालय के कक्षा 11 तथा 12 के विद्यार्थियों के लिए क्लाउड कम्प्यूटिंग विषय पर कैरियर काउंसलिंग और गाइडेंस शिविर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप कुमार समाज सेवी तथा बराक घाटी के एकमात्र हिंदी समाचार पत्र प्रेरणा भारती के संस्थापक द्वारा की गई। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता बैंगलोर में कार्यरत याइफा सिंह क्लाउड कम्प्यूटिंग कंसल्टेंट जो इसी नवोदय के प्रथम बैच के भूतपूर्व विद्यार्थी भी है, रहे।

इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य अब्दुल अजीज ने अतिथियों के स्वागत संबोधन के साथ साथ वर्तमान युग में क्लाउड कम्प्यूटिंग आवश्यकता व महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से नवीन विधा को सीखने हेतु आव्हान किया।

कार्यक्रम को विद्यालय के शिक्षकों ने सुधाकर शुक्ला उप प्राचार्य के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में अपना सक्रिय योगदान दिया।

Leave a Comment