
पैलापुल, काछाड़ 14 अप्रैल: जवाहर नवोदय विद्यालय पैलापुल, काछाड़ विद्यालय प्रांगण में अंबेडकर जयंती का शुभारंभ प्राचार्य, स्टाफ सदस्यों एवम हाउस कप्तानों द्वारा पुष्प गुच्छ अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम में अमेबा सिंह, रुद्र सिंह बर्मन, देवराज मुरा तथा पूजाआदि विद्यार्थियों ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही सामाजिक विज्ञान शिक्षक जहांगीर हुसैन, अर्थशास्त्र अध्यापिका पांचाली रॉय, इतिहास शिक्षक अरविंद सिंह तथा सुधाकर शुक्ला उप प्राचार्य ने बच्चों को अंबेडकर जी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी शिक्षाओं को जीवन में उतारने हेतु प्रेरित किया।
प्राचार्य अब्दुल अजीज ने इस अवसर पर सभी बच्चों एवम शिक्षक साथियों से बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लेकर अनुशासित रहते हुए, आत्मविश्वास से सीखने व सिखाने में सकारात्मक रहते हुए काम करने का आव्हान किया और बताया कि अभाव तथा संघर्षों की भट्टी से ही महामानव और महानायकों का निर्माण होता है।
कार्यक्रम का सफल संचालन हिंदी शिक्षक विकास कुमार द्वारा किया गया तथा बैठक व्यवस्था शिवालिक हाउस के बच्चों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान द्वारा किया गया एवम विद्यालय प्राचार्य ने सफल आयोजन हेतु सभी शिक्षकों व बच्चों को साधुवाद दिया।