
आज जवाहर नवोदय विद्यालय पैलापुल कछार में विद्यालय के राजभाषा विभाग की ओर से विद्यालय में हिंदी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, रजत पदक एवं कांस्य पदक प्रदान किया गया । विदित हो कि जवाहर नवोदय विद्यालय में राजभाषा विभाग के अध्यक्ष प्राचार्य श्री अब्दुल अजीज एवम् उपाध्यक्ष श्री सुखविंदर परास्नातक शिक्षक समय-समय पर हिंदी के प्रचार – प्रसार एवं हिंदी भाषा के विकास हेतु शिक्षकों ,विद्यार्थियों तथा कर्मचारियों के मध्य विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन कराते रहते हैं । पूरे साल भर के गतिविधियों में सबसे उत्तम प्रदर्शन करने वाले कक्षा आठवीं के छात्रा सीमा दास ,आशीष दास, दिशा दास और जय दास को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया । वहीं कक्षा नौवीं के स्वप्नदीप दास को स्वर्ण पदक तथा रूपम ग्वाला को रजत पदक एवम् नूरुल आलम भारभुईया को कांस्य पदक प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के हिंदी भाषा के शिक्षक विकास कुमार उपाध्याय तथा अभिषेक कुमार सिंह बच्चों को हिंदी में अपनी योग्यता के विस्तार का आह्वान किया । इस अवसर पर प्राचार्य श्री अब्दुल अजीज ने बच्चों को एवं हिंदी विभाग को उनके प्रयासों की के लिए उनकी प्रशंसा की और कहा कि “सभी भाषाओं के क्षेत्र में हिंदी भाषा एक अग्रणी भाषा है जो रोजगार, सेवा तथा व्यापार के लिए विस्तृत क्षेत्र प्रदान करता है”। उन्होंने हिंदी भाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया । उप प्राचार्य श्री सुधाकर शुक्ला जी ने हिंदी भाषा में वैश्विक स्तर पर रोजगार की संभावना तथा इसके विस्तृत क्षेत्र की चर्चा करते हुए यह बताया कि “भारतीय सिविल सेवाओं के साथ राष्ट्रीय एवम् अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी भाषा की मांग पूरे विश्व में बड़ी है” । उन्होंने हिंदी भाषा को व्यापार एवं रोजगार की भाषा बताया ।
इस अवसर पर श्री सत्येंद्र नारायण ,(परास्नातक शिक्षक भूगोल) श्री विजोन शुक्ला वैद्य (पुस्तकालय प्रभारी )श्रीमती रानी बाला देवी (अंग्रेजी भाषा शिक्षक) बाबजी कुर्मुजी (भौतिक विज्ञान शिक्षक) श्री ऋषभ तिवारी (गणित शिक्षक) श्री पुलीन नाथ (रसायन विज्ञान शिक्षक) मोहम्मद जहांगीर हुसैन(सामाजिक विज्ञान शिक्षक) आदि सभी शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में बेहद उत्साह दिखा।