शहीद मंगल पांडेय की पुण्यतिथि पर वक्ताओं ने जोर शोर से यथाशीघ्र मंगल पांडेय की मूर्ति स्थापित करने की मांग की 

भाजपा नेताओं ने दिया सहयोग का आश्वासन

मूर्ति स्थापना में विलंब पर आचार्य आनंद शास्त्री ने क्षोभ व्यक्त किया

प्रे. से. शिलचर, 8 अप्रैल। शहीद मंगल पांडेय मूर्ति स्थापना समिति ने शनिवार को घुंघुर बाईपास में शहीद मंगल पांडेय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। शनिवार को इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने शहीद मंगल पाण्डेय के चित्र के नीचे एक-एक कर पुष्पार्घ अर्पण किया।

सभा में भाजपा कछार जिलाध्यक्ष बिमलेंदु राय ने कहा, हम जानते हैं कि शहीद मंगल पांडे का जन्म 1827 ई. में उत्तर प्रदेश के बलिया में हुआ था और अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण 1857 ई. में उन्हें फाँसी दे दी गई थी। आज ही के दिन 8 अप्रैल 1857 को उन्हें फाँसी दे दी गई थी। उन्होंने कहा कि घुंघुर बाइपास चौरंगी पर मंगल पांडेय की मूर्ति लगाने के लिए हमारी भाजपा पार्टी सम्पूर्ण सहयोग करेगी। मेरे सभी विधायक और सांसद मूर्ति लगाने के पक्ष में हैं। मैंने फेसबुक पर देखा कि एक व्यक्ति ने लिखा है कि शिलचर के सांसद डॉ. राजदीप राय मंगल पांडेय की मूर्ति लगाने का विरोध कर रहे हैं। मैंने तत्काल सांसद डॉ. राजदीप राय से बात की, उन्होंने कहा कि क्या मंगल पांडेय की मूर्ति लगाने से मुझे क्यों आपत्ति होगी ? जिलाध्यक्ष बिमलेंदु राय ने कहा, पार्टी से जितनी मदद की जरूरत होगी, वह मदद की जायेगी । 

सभा को संबोधित करते हुए ज्योतिषाचार्य पं. आनंद शास्त्री ने शहीद मंगल पांडेय के शौर्य और पराक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि मंगल पांडेय को गिरफ्तार कराने वाले पलटू शेख जैसे गद्दारों से जनता को सावधान रहना होगा। उन्होंने अफसोस प्रकट करते हुए कहा कि असम प्रदेश के लिए यह बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि स्वतंत्रता संग्राम का सर्वप्रथम पहल करने वाले शहीद मंगल पाण्डेय की मूर्ति के लिए हमें यहाँ के नेताओं की सिफारिश करनी पड़ रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और स्थानीय भाजपा नेताओं से जल्द से जल्द मंगल पांडेय की मूर्ति स्थापित कराने की मांग की।

बैठक में भाजपा प्रदेश कमेटी के सचिव कणाद पुरकायस्थ ने कहा कि शहीद मंगल पाण्डेय की प्रतिमा स्थापित करने के लिए जो कुछ भी करने की जरूरत होगी, भाजपा की प्रदेश कमेटी उसका समर्थन करेगी उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को बांग्ला-हिंदी भाषियों का मुद्दा नही बनाना चाहिए ताकि हमारे बीच कोई विभाजन न हो । क्योंकि शहीद मंगल पाण्डेय ने अंग्रेजों को खदेड़ने के लिए भारतीयों में एकता का वातावरण बनाकर स्वतंत्रता संग्राम को आगे बढ़ाया।

बैठक में कछाड़ जिला परिषद अध्यक्ष अमिताभ राय ने कहा कि सभी चाहते हैं कि शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा यहां लगे, हम भी चाहते हैं कि मंगल पांडेय की प्रतिमा इसी घुंघुर बाइपास चौरंगी पर लगे । उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश कमेटी के सचिव कणाद पुरकायस्थ, काछाड़ जिला भाजपा अध्यक्ष बिमलेंदु राय, उपस्थित सभी लोगों का एक विचार है कि मंगल पांडेय की प्रतिमा यहां जल्द से जल्द स्थापित की जाए, मुझे भी दृढ़ विश्वास है कि यहां प्रतिमा स्थापित की जाएगी। आज असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वाशर्मा ने शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। साथ ही मुख्यमंत्री को सूचित किया गया है कि मंगल पाण्डेय की प्रतिमा स्थापना अपूर्ण है जो आपके समक्ष लम्बित है। मुझे विश्वास है कि मुख्यमंत्री जल्द ही प्रतिमा स्थापित करने को हरी झंडी देंगे।’  

 शहीद मंगल पाण्डेय प्रतिमा स्थापना समिति के महासचिव दिलीप कुमार ने कहा, आज का दिन हमारे लिए गौरव का दिन है। 1857 में हम अंग्रेजों के शासन में गुलाम थे। उस समय प्रथम क्रांतिकारी मंगल पाण्डेय ने क्रांति का बिगुल बजाया था। मंगल पांडेय के माध्यम से पूरे देश में अंग्रेजो के खिलाफ विद्रोह का बिगूल बजा था । उन्होंने कहा कि तीन-चार साल पहले घुंघुर जोड़ा मंदिर, फकीरीटीला शिव मंदिर और बरमबाबा मंदिर में बैठक हुआ था और क्षेत्र के लोगों की सहमति से घुंघुर बाइपास चौरंगी में शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा लगाने के लिए निर्णय हुआ था। मूर्ति स्थापित करने के लिए 27 अक्टूबर 2021 को एक समिति का गठन किया गया। उसी समय पीडब्ल्यूडी के क्षेत्रीय अभियंता, काछाड़ के जिलाधिकारी और शिलचर के सांसद को पत्र दिया गया था। लेकिन नवंबर और दिसंबर के महीनों को पार करने के बाद जब कोई काम नही हुआ और हमारे मुख्यमंत्री जनवरी में एनआईटी जा रहे थे तो हमलोगो घुंघुर बाईपास के चौरंगी में मुख्यमंत्री का स्वागत किया। फिर मुख्यमंत्री ने हमें सर्किट हाउस जाने को कहा। हम सर्किट हाउस गए और मुख्यमंत्री से मिले। उस समय काछार जिले के भाजपा अध्यक्ष बिमलेंदु राय, शिलचर के सांसद राजदीप राय, लखीपुर के विधायक कौशिक राय, काछार जिला परिषद के अध्यक्ष अमिताभ राय सहित बराक घाटी के तमाम नेता-मंत्री-विधायक और पदाधिकारी मौजूद थे। उस समय मुख्यमंत्री ने काछाड़ के उपायुक्ता से पूछा कि क्या मंगल पाण्डेय चौरंगी में और भी कोई मूर्ति स्थापित करने का कोई प्रस्ताव आयाहै, तब जिलाधिकारी ने कहा कि मंगल पाण्डेय प्रतिमा स्थापना समिति की ओर से केवल एक ही प्रस्ताव प्राप्त हुआ है और किसी ने प्रस्ताव नहीं दिया है। 

इस अवसर पर समाजसेवी बैकुंठ ग्वाला ने कहा कि पराधीन भारत को आजाद कराने के उद्देश्य से मंगल पाण्डेय ने सबसे पहले अंग्रेजों से लोहा लिया था, उस समय इतना बड़ा साहस करना एक बड़ा कदम था, इतना बड़ा साहस किसी सामान्य आत्मा के लिए संभव भी नहीं था।

मंगल पाण्डेय मूर्ति स्थापना समिति के अध्यक्ष जवाहरलाल राय ने अपने धन्यवाद भाषण में कहा कि आज विभिन्न स्थानों से आये विभिन्न अतिथिगण ने आकर सहयोग का हाथ बढ़ाया है असम प्रदेश भाजपा के महासचिव कणाद पुरकायस्थ, काछार जिला परिषद के अध्यक्ष अमिताभ राय, जिलाध्यक्ष बिमलेंदु राय, पश्चिम सोनाई जिला परिषद सदस्य मानब सिंह, पश्चिम सोनाई मंडल अध्यक्ष प्रदीप दास सभी ने कहा कि शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा स्थापित करने में सरकार पुरी मदद करेगी, इसलिए हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में हमारा काम रंग लाएगा।

बैठक में हिंदीभाषी समन्वय मंच के अध्यक्ष डॉ. बैकुंठ ग्वाला , मंडल अध्यक्ष प्रदीप दास, भाजपा नेता निहार रंजन दास, समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी राम सिंघासन चौहान, राजेंद्र पांडेय, रामनारायण नूनिया, सुभाष चौहान, प्रदीप कुर्मी, गणेश लाल छेत्री, गोपाल चौहान, अनंत लाल कुर्मी, श्रीराम नूनिया, मनोज जायसवाल, पृथ्वीराज ग्वाला , राजकुमार चौहान, श्रीमती उमा नूनिया, जनक नंदिनी नूनिया, सीमा कुमार, रीता नूनिया, माया नूनिया, बेबी कुर्मी, सावित्री नूनिया,सजवाहर लाल पाण्डेय, आनंद द्विवेदी, रंजन सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, निर्मल ग्वाला, शिवकुमार, कल्याण हजाम, राहुल नुनिया आदि मौजूद रहे। बैठक में शिवकुमार, कल्याण हाजम, गोपाल चौहान व माया नूनिया ने लोगों की भावनाओं को जगाने के लिए सभा में देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। उनकी स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न वक्ताओं ने मंगल पांडेय की वीर गाथा का वर्णन करते हुए जल्द से जल्द चौक पर उनकी मूर्ति स्थापित करने की मांग की।

 शहीद मंगल पांडेय की पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद मंगल पांडेय मूर्ति स्थापना समिति के अध्यक्ष मा. जवाहर लाल राय, उपाध्यक्ष मानव सिंह जी, महासचिव दिलीप कुमार, आचार्य आनंद शास्त्री जी, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री विमलेंदु राय, प्रदेश सचिव कणाद पुरकायस्थ, जिला परिषद चेयरमैन अमिताभ राय, हिंदी भाषी समन्वय मंच के अध्यक्ष डॉक्टर बैकुंठ ग्वाला, भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप दास, भाजपा नेता निहार रंजन दास, समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी राम सिंहासन चौहान राजेंद्र पांडेय, रामनारायण नुनिया, सुभाष चौहान, प्रदीप कुर्मी, गणेश लाल छत्री, गोपाल चौहान, अनंत लाल कुर्मी, श्रीराम नुनिया, मनोज जायसवाल, पृथ्वीराज ग्वाला, राजकुमार चौहान, श्रीमती उमा नुनिया, श्रीमती जनकनंदिनी नुनिया, श्रीमती सीमा कुमार, श्रीमती रीता नुनिया, श्रीमती माया नुनिया, बेबी कुर्मी, सावित्री नुनिया, जवाहरलाल पांडेय, आनंद द्विवेदी, रंजन सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, निर्मल ग्वाला, शिवकुमार, कल्याण हजाम, रितेश नुनिया, जय कानू, त्रिलोकी वर्मा, मदन ग्वाला, महादेव नुनिया, सुमित राय, दयाराम नुनिया, प्रदीप राजभर, सनातन रविदास, सुमित कुर्मी, प्रदीप नुनिया, परेशनाथ भर, राकेश कुर्मी, संजू नुनिया, विजय रविदास, अजय नुनिया, राहुल नुनिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। सभी ने पुष्प अर्पित करके क्रांतिकारी शहीद मंगल पांडेय को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Comment