
“जय श्री राम और श्री राम जय राम जय जय राम के नारे से भक्तो में उत्साह”
लखीमपुर 06 अप्रैल उत्तर लखीमपुर स्थानीय खेलमाटी श्री श्री हनुमान मंदिर और श्री श्री सीतारामजी ठाकुरबाड़ी मंदिर समिति के सौजन्य से हनुमान जनमोत्स विभन्न कार्यक्रोमो के साथ मनाया गया जिसमें श्री श्री सीताराम जी ठाकुरबाड़ी में चार दिवसीय कार्यक्रम के तहत 4 अप्रैल से 7 अप्रैल तक विभन्न धार्मिक कार्यकलाप किए गए जिसमे 4 अप्रैल से 6 अप्रैल तक श्री हनुमान जी महाराज के विजयमंत्र “श्री राम जय राम जय जय राम”का अखण्ड कीर्तन,अखण्ड हवन(यज्ञ), इसके अलावा अखण्ड हनुमान ज्योत, शोभायात्रा नगर भ्रमण जिसमे विभन्न धार्मिक झांकियों का दर्शन कराया गया। वही श्री श्री हनुमान मंदिर में 5 अप्रैल से 7 अप्रैल तक विभन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये 5 अप्रैल से 6 अप्रैल अष्टजाम हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे मंत्र उच्चारण और अखंड श्री राम चरितमानस पाठ किया गया प्रातः 10 बजे समूहिक हवन। दोपहर 1:00 बजे से शोभायात्रा नगर भ्रमण जिसमे विभन्न प्रकार के धार्मिक झांकियों शोभा यात्रा में हजारों के संख्या में महिलाएं,नवयुवती,बच्चे समेत पुरुष सामिल हुए जिसमे धार्मिक जयकारे के साथ भक्तिमय माहौल से पूरे शहर का वातावरण भक्तिमय हो उठा।झकियो में राम दरबार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।हनुमान मंदिर से शोभा यात्रा प्रारम्भ कर मुख्य मार्गो से होते हुए,बाज़ार रोड होते हुए जेल रोड के पास ठाकुरबाड़ी मंदिर शोभा के साथ मिलकर एएसटीसी रोड होते हुए उपायुक्त कार्यलय होते हुए पुनः मुख्य मार्ग से श्री श्री हनुमान मंदिर जा कर सिमट गया वहा सभी भक्तो को मंदिर समिति की ओर से प्रसाद वितरण किया गया।वही संध्या 7 बजे से सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ श्री हनुमान चालीसा भक्त मंडली द्वारा सामूहिक संगीतमय श्री हनुमान चालीसा पाठ किया गया।
दोनों मंदिरों में शुक्रवार 7 अप्रैल को दोपहर बाद से संध्या 4 बजे तक महाप्रसाद अमृत भंडार कराया जाएगा।