दुमदुमा मारवाड़ी युवा मंच की 41वाॅ शपथ विधि समारोह संपन्न ।

दुमदुमा 5अप्रैल प्रेरणा भारती: दुमदुमा मारवाड़ी युवा मंच की 41वा शपथ विधि समारोह दुमदुमा  मारवाड़ी पंचायती भवन में आयोजित सभा में की गई। जिसमें मंच के निवर्तमान सभापति हर्ष बेङीवाल  की अध्यक्षता में आयोजित सभा में मंच के पूर्व सभापति एवं विशिष्ट पत्रकार दिनेश गोयल ने बखूबी से उद्घोषक का कार्य संभाला ।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित के साथ गणेश वंदना से की गई । दीप प्रज्वलन में संस्थापक  सभापति प्रहलाद अग्रवाल, समाजसेवी महावीर मोदी, निवर्तमान सभापति हर्ष बेङीवाल, मंडल ‘क’ के उपाध्यक्ष मिंटू मोदी ,मंडल ‘ क’ के सहायक मंत्री भवानी मंडानिया, दिनेश गोयल एवं राजू गाङोदिया  ने की ।

मंच की नई समिति में सभापति हेतु रोहित अग्रवाल ,सचिव विशाल शर्मा, उप सभापति द्वय कृष्णा अग्रवाल विशाल पटवारी सचिव हरीश खेमका ,केशव अग्रवाल कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल जनसंपर्क अधिकारी मनोज अग्रवाल उर्फ मोनू अग्रवाल ,रक्त संयोजक शुभम अग्रवाल, खेल सचिव जेपी अग्रवाल, स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम के संयोजक दीपक अग्रवाल के अलावा कार्यकारिणी समिति के भवानी मंडानिया, अजय शर्मा, निशित अग्रवाल, पियुष मोदी, हरीश मोदी एवं  अंकुश मोदी  को पद की शपथ दिलाई गई।

दुमदुमा मंच का सभापति का पद भार लेते हुए रोहित अग्रवाल ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत 5 बालिकाओं को शिक्षा की ली  जिम्मेवारी ली तथा उन बालिकाओं को पाठन सामग्री एवं सहयोग राशि समारोह में प्रदान की। इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सभा में उपस्थित लोगों ने  तालियां बजाकर सराहना की . इस आशय की जानकारी मोनू अग्रवाल ने दिया।

Leave a Comment