प्रे.सं.लखीपुर.३ अप्रैल : लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के बांसकांदी स्थित एफ.ए.डिग्री कालेज में २ अप्रैल को “एकाडेमी आफ मार्शल आर्ट्स असम” द्वारा , प्रथम जिला स्तरीय ऊसु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सब जुनियर आठ से तेरह वर्ष वर्ग में 25 लडकें 35 लड़कियां, जुनियर चौदह से सत्रह वर्ष वर्ग में 41लड़कें 25 लड़कियां तथा अठारह से चालीस वर्ष तक के सीनियर स्तर में 22 लडकें और 06 लड़कियां समेत कुल 154(एक सौ चौवन)खिलाड़ियों ने भाग लिया। जहां 76 विजयी प्ररतियोगियो को स्थान अनुसार 28 स्वर्ण, 20 कांस्य तथा 28 रजत पदक प्रदान किया गया। आज के इस प्रतियोगिता में मुख्य विचारक वाइ प्रदीप कुमार सिंह, नकुल मल्लिक तथा इबेम चानु, तापस शंकर पुरकायस्थ,आबु यु तापादार, रोहन ईराम ने सहायक विचारक का कर्तव्य निभाया। उल्लेखनीय है कि सभी विचारक गण उक्त एकाडेमी का प्रशिक्षक भी है। मार्शल आर्ट्स एकाडेमी के महासचिव तथा मुख्य प्रशिक्षक एच.ईबुगोंवी सिंह ने रेफारी के दायित्व सहित पूरे प्रतियोगिता का संचालन किया। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एफ.ए.कालेज के प्रधानाचार्य मुराद आहमद, असम मणिपुरी डेवलपमेंट के अध्यक्षा श्रीमती रीणा सिंह तथा उक्त एकाडेमी के अध्यक्ष राजीव राय सहित एकाडेमी के कार्यकर्ता एवं प्रशिक्षक गण उपस्थित थे। सभी अतिथियों को अंगवस्त्र तथा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के अंत में विजयी प्रतियोगियो को पदक एवं प्रशंसा पत्र दिया गया। कार्यक्रम का संचालन एकाडेमी के महासचिव एच ईबुंगोबी सिंह ने किया। आज के इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतियोगियों के प्रदर्शन में आडिटोरियम में भरे दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से बार बार गुंजायमान हो रहा था। उपस्थित लोगों के अनुसार घाटी में इस प्रकार का आयोजन प्रथम बार हुआ है। कुछ लोगों ने “एकाडेमी आफ मार्शल आर्ट्स असम” के महासचिव ईबुंगोबी सिंह से आग्रह किया कि इस प्रकार का आयोजन आगे भी किया जाए, इस विषय पर बात करते हुए महासचिव ने कहा कि आगे इससे भी अधिक खेलों और कसरत संबंधित और भी कार्यक्रम करवाया जाएगा। उनके अनुसार खेल में रुचि आने पर बच्चों में शारीरिक विकास सही होता है तथा सबसे ज्यादा लाभ इस बात की होती है कि वे नशीली पदार्थ का सेवन से पुर्ण रुपसे बंचते है।