लखीमपुर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न*

लखीमपुर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न*

लखीमपुर 26 जनवरी पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय,उत्तर लखीमपुर में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज कुमार वर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ, जिससे संपूर्ण परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुसेंफा गोगोई,असिस्टेंट प्रोफेसर, नार्थ लखीमपुर कॉलेज की गरिमामय उपस्थिति रही। उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज कुमार वर्मा ने अपने उद्बोधन में गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक और संवैधानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान ही हमारे लोकतंत्र की आत्मा है और विद्यार्थियों को इसके मूल्यों—न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व—को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण, कविता-पाठ, नृत्य तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने सराहा। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में देशप्रेम, एकता और राष्ट्रीय चेतना स्पष्ट रूप से झलक रही थी।
समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Comment