60 की किताब 500 में क्‍यों, किताबों का बिल देख पैरेंट्स के उड़े होश, NCERT की बुक्‍स कहां गईं?

Education Books Schools: स्‍कूलों का सेशन शुरू हो चुका है लेकिन अभिभावक प्राइवेट स्‍कूलों की कीमतों से परेशान हैं. एक बच्चे की किताबों का पूरा सेट 5 हजार से 10 हजार रुपये तक का आ रहा है. एनसीआरटी की किताबों के लिए पैरेंटस भटक रहे हैं लकिन बाजार से गायब हैं जो मिल भी रहीं हैं उनकी कीमतें देख पैरेंट्स के होश उड़ जा रहा है. न्‍यूज 18 ने इसको लेकर मुहिम चलाई है. पढ़ें ये पूरी रिपोर्ट…

Education Books Schools: नए अकादमिक सेशन की शुरुआत होते ही प्राइवेट स्कूलों की किताब वाली मनमानी एक बार फिर सामने आ गई है. छोटे-छोटे बच्चों की किताबें खरीदने गए माता-पिता दुकान पर कीमत देखकर हैरान रह गए. एक बच्चे की किताबों का पूरा सेट 5 हजार से 10 हजार रुपये तक का आ रहा है वहीं अगर वही किताबें NCERT की होतीं तो उनकी कीमत काफी कम होती, लेकिन ज्यादातर प्राइवेट स्कूल NCERT की किताबें नहीं चला रहे हैं. स्कूल पब्लिशर्स के साथ मिलकर अपना खुद का सेट बनवा रहे हैं, जिसमें किताबों के साथ-साथ कॉपियां,कवर और अन्य स्टेशनरी भी शामिल है.अभिभावकों को स्कूल द्वारा बताई गई दुकानों से ही पूरा पैकेज खरीदना पड़ रहा है. अलग-अलग दुकान से किताबें खरीदने का विकल्प नहीं दिया जा रहा.

Leave a Comment