अभिषेक सिंघा, गोलाघाट 14 अगस्त:
७७ वें स्वतंत्रता दिवस से पहले, असम के गोलाघाट शहर ने मनमोहक रूप धारण कर लिया है। जिला आयुक्त कार्यालय, जिला न्यायिक न्यायालय और कार्यालय, गोलाघाट नगर पालिका, गोलाघाट डाकघर, सर्किट हाउस, सरकारी कार्यालय और घरों को तिरंगा रोशनी से रोशन किया गया है। गोलाघाट जिले के लोगों को ‘हर घर तिरंगा आंदोलन’ और ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान का दिल से समर्थन करते देखा गया है।