३५ वें वर्ष में दिगरखाल समाज उन्नयन संस्था, वृक्षारोपण सहित विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया स्थापना दिवस

शमीन्द्र पाल, काठीघोड़ा, ४ सितंबर: सामाजिक विकास और जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से कछार जिले के पश्चिम काठीघोड़ा की अग्रणी स्वयंसेवी संस्था दिगरखाल समाज उन्नयन संस्था ने शुक्रवार को अपना ३५ वां स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस के अवसर पर संस्था की ओर से पूरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के अध्यक्ष सुब्रत चक्रवर्ती द्वारा संस्था का ध्वजारोहण किए जाने के साथ हुई। इसके बाद संस्था के स्थायी शहीद वेदी पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए माल्यार्पण संस्था के उपाध्यक्ष मृदुलकांति चक्रवर्ती ने किया।

स्थापना दिवस के कार्यक्रमों के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश देते हुए संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने वृक्षारोपण अभियान में हिस्सा लिया।

इसके बाद आयोजित चर्चा सभा में संस्था की ३५ वर्षों की यात्रा, सामाजिक जिम्मेदारी और भविष्य की कार्ययोजना पर अध्यक्ष सुब्रत चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष मृदुलकांति चक्रवर्ती तथा सचिव सुमन दास ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को जारी रखने का लक्ष्य संस्था का है।

अध्यक्ष सुब्रत चक्रवर्ती ने बताया कि स्थापना दिवस के सिलसिले में आगामी दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह में सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी दीपंकर गोस्वामी, मन्ना पाल, श्यामल नाथ सहित अन्य सदस्य एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

Leave a Comment