२१ वी धन्वंतरी सेवा यात्रा का  उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न

गौहाटी : 21 वी धनवंतरी सेवा यात्रा  का शुभारंभ  3 दिसंबर (रविवार ) को सेवा भारती जनजाति छात्रावास अडिंगगीरी में संपन्न हुआ । गत २० वर्ष से निरंतर देश भर डॉक्टर्स  व मेडिकल छात्र  अपनी निस्वार्थ सेवा पूर्वांचल देते आए है। इस वर्ष देशभर के २० राज्यों से और पूर्वांचल के  ७ राज्य से ३०० से अधिक डॉक्टर्स और  मेडिकल के छात्र इस यात्रा में सहभागी हुई है। सभी प्रतिनिधि सेवा भारती के जनजाति छात्रावास में पधारे  और  ३ दिसंबर (रविवार) को आए सभी प्रतिनिधियों का  सुबह CME हुआ और ११ बजे उद्घाटन कार्यक्रम का प्रारंभ भारतमाता के प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वल करके हुआ।  सेवा भारती पूर्वांचल के अध्यक्ष रामेन सरमा जी ने आए हुए सभी डॉक्टरो का स्वागत अभिनंदन किया। राष्ट्रीय सेवा भारती के अखिल भारतीय स्वास्थ प्रमुख सुरेंद्र तालखेडकर ने इस यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा यह चिकित्सा शिविर करना नही तो सेवा कि अनुभूति लेना है । स्वागत समिति के अध्यक्ष गौतम घोष ने अपने विचार व्यक्त किया। नारायण बाबू जो एनएमओ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है, उन्होंने एनएमओ की भूमिका और देश भर में एनएमओ क्या काम करता है इसकी जानकारी सभी प्रतिनिधियों को दी। डॉ.संजीव ओझा जो सेवा भारती गुजरात के ट्रस्टी हैं और राष्ट्रीय आयुष मंत्रालय के सलाकार है, उन्होंने भूमिका और मनःस्थिति कैसी रखनी है। हम यहां सिखाने नही सिखने आए है, यह भाव रखना है । आदिंगगिरी छात्रावास के छात्रों ने सेवा का गीत गा कर सभी को मंत्र मुग्ध किया। यात्रा के  मुख्य अतिथि डॉ.रवि कोटा, असम सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव है, उन्होंने act east policy की बात रखी आगे कहा  ईशान दिशा विकासित होने से सभी वास्तु सुखी होती है। इसलिए पूर्वोत्तर का विकास करना पड़ेगा। इसमें आए हुए सभी प्रतिनिधियों ने योगदान करना चाहिए।  “स्वास्थ सेवा, राष्ट्र सेवा” का मंत्र लेकर चलनेवाले सभी युवाओं को प्रेरणा मिली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के असम क्षेत्र के कार्यवाह राजन सिंह ने अपने विचार रखे। इस वर्ष सात राज्यों में ४५ टीम बनाई गई और २२५ कैंप होगे । स्वागत समिति के कार्याध्यक्ष डॉ. अशोक दास जी ने आए हुए प्रतिनिधियों का, सेवा भारती गुजरात का जो हर साल दवाई देते है, छात्रवास जिन्होंने भवन दिया और असम सरकार, ओएनजीसी,खेल इंडिया, एनइसी, नेडफी और विभिन्न व्यक्ति को धन्यवाद दिया।

Leave a Comment