।।लायंस क्लब ऑफ़ लखीमपुर ने लगाया निःशुल्क नेत्र एवं डायबिटीज़ जांच शिविर, 45 मरीजों की हुई जांच।।

उत्तर लखीमपुर के गिलागुड़ी में लायंस क्लब ऑफ़ लखीमपुर और लायंस क्लब ऑफ़ लखीमपुर ‘प्रेरणा’ के संयुक्त तत्वावधान में ‘मिशन विज़न आई केयर’ के अंतर्गत निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के एम रीवा दास के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में 45 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं, जबकि गंभीर रोगियों को उच्च चिकित्सा केंद्रों में उपचार की सलाह दी गई।

इस अवसर पर लायंस इंटरनेशनल डायबिटीज़ केयर अभियान के तहत सभी मरीजों की निःशुल्क ब्लड शुगर जांच भी की गई। कार्यक्रम के समापन पर डॉक्टर रीवा दास को पारंपरिक फूलाम गमोसा भेंटकर सम्मानित किया गया। क्लब ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment