” ।।मानवता की मिसाल।।

।लखीमपुर से शिवसागर बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री सहित कारवा रवाना”।

लखीमपुर की जनता ने मानवता के सेवा की मिसाल पेश करते हुए यह सिद्ध किया है की लखीमपुर की जनता जाति, धर्म ,वर्ण, से परे मानवता की रक्षा के लिए सदैव सबसे आगे तत्पर रहती है ।

घटना असम के जोरहाट शिवसागर क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ की है । इस क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए लखीमपुर के लोगों ने बढ़-चढ़कर राहत अभियान में भाग लेते हुए बड़ी मात्रा में राहत सामग्री और 70 हजार रुपये की नगद सहायता एकत्रित की मात्र एक दिन में।

इस राहत अभियान के दौरान लगभग 2,000 से अधिक बाढ़ प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने योग्य सामग्री जुटाई गई। 

पूरी रात लखीमपुर के युवाओं ने सभी सामग्री का पैकिंग किया और उसे ट्रक पर लादा। पहला ट्रक राहत सामग्री के साथ सुबह 4:00 बजे लखीमपुर से शिवसागर के लिए रवाना कर दिया गया और बचे हुए राहत सामग्री के साथ साथ दूसरा ट्रक लखीमपुर के युवक युवतियों के स्वयंसेवक दल के साथ सुबह 9:00 बजे रवाना हुआ।

लखीमपुर के युवक युवतियों का मानवता के सेवा करने का यह जोश देखकर आम लोगों के दिल्ली से इस युवा पीढ़ी के प्रति अनायास ही आशीर्वाद और शुभकामनाएं निकलने लगी। युवा पीढ़ी के इस कर्तव्य की आम जनता ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे युवक समाज पर लखीमपुर और मानवता को गर्व है।

 लखीमपुर की जनता ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के शीघ्र सुरक्षित एवं स्वस्थ होने की कामना की तथा राहत कार्य में शामिल स्वयंसेवकों की सुरक्षित यात्रा और सफल सेवा के लिए भगवान से प्रार्थना भी की।,

Leave a Comment