हेरोइन समेत एक तस्कर गिरफ्तार ( One drugs paddlers arrested by jorabat police)

गुवाहाटी, राजधानी के वशिष्ठ थाना क्षेत्र के जोराबाट पुलिस चौकी की टीम ने हेरोइन समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस चौकी के आमभेर बजार, बारह माइल में चलाए गए अभियान के दौरान करुणा दत्त (35, तामुलपुर) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित के पास 18 प्लास्टिक की छोटी-छोटी सीसी में भरकर रख गए 22 ग्राम हेरोइन, 53 पाउच में भरकर रख गए 212 ग्राम गांजा, एक मोबाइल फोन के अलावा नगर 460 रुपए बरामद किया गया है। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment