रविवार दिनांक 10 सितंबर 2023 को हरिद्वार से पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायक अविनाश कर्ण जी की मनमोहक भजन संध्या का अति आकर्षक कार्यक्रम गुवाहाटी के साधना मंदिर परिसर में सायं 6:00 बजे से 8:30 बजे तक संपन्न हुआ।
गायत्री प्रज्ञा मंडल ,फैंसी बाजार, गुवाहाटी की ओर से आयोजित इस भजन संध्या की सभी श्रोता गणों ने बहुत प्रशंसा की।
प्रसिद्ध गायक श्री अविनाश कर्ण जी ने अपना जीवन अखिल विश्व गायत्री परिवार के लिए समर्पित कर दिया है। वह स्वयं भजन लिखते हैं संगीत में लयबद्ध करने के साथ अपनी मधुर वाणी में ही गाते हैं । इनके प्रतिभाशाली व्यक्तित्व की चर्चा दिल्ली, उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड राज्य तक फैली हुई है। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने ऐसा आयोजन दोबारा करने की मांग की।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शांतिकुंज हरिद्वार से आए प्रदीप शर्मा जी, रमाकांत पंडित जी, कृष्णानंद जी एवं गुवाहाटी से महेंद्र अग्रवाल, राजेश तायल, तनसुख राठी, राजेंद्र रोहिल्ला, अभिलाषा तायल, स्वेता तायल, सेवाली तायल, निर्मल अग्रवाल, रितु द्विवेदी, पदमा शर्मा, जितेंद्र गुप्ता, शशि शर्मा, कैलाश शर्मा आदि का हार्दिक सहयोग रहा।दीप यज्ञ से कार्यक्रम का समापन हुआ।