हनीमून में मौत: बाली में फोटोशूट के दौरान समुद्र में डूबे चेन्नई के दंपती, 1 जून को हुई थी शादी

चेन्नई. बाली में हनीमून मनाने गए चेन्नई के नवदंपती फोटोशूट के लिए वॉटरबाइक की सवारी करते हुए डूब गए. उनकी शादी 1 जून को धूमधाम से हुई थी. पति लोकेश्वरन का शव शुक्रवार को जबकि पत्नी विबुश्निया का शव शनिवार को मिला.

खबरों के मुताबिक हनीमून के दौरान वे फोटोशूट कराने समुद्र तट पर पहुंचे थे; फिर उन्होंने वाटरबाइक की सवारी का सोचा और ऐसा करते हुए उनका संतुलन बिगड़ जाने से दोनों पानी में डूब गए थे.

घटना की जानकारी देते हुए बाली के अफसरों का कहना है कि अभी प्रारंभिक जांच ही हुई है; जिसके अनुसार दंपती वाटर बाइक पर फोटोशूट कराना चाह रहे थे, इस दौरान वे संतुलन नहीं रख पाए और दोनों समुद्र में डूब गए. दोनों को ही भारत लाए जाने की कोशिशें हो रही हैं. इधर, जांच की रिपोर्ट और अन्य सटीक विवरणों का अभी खुलासा नहीं किया गया है, क्योंकि जांच जारी है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार दोनों के परिजनों ने राज्य सरकार ने हस्तक्षेप की मांग की है ताकि उनके शवों को जल्द भारत लाया जा सके. इधर, माता- पिता का रो- रोकर बुरा हाल है.

Leave a Comment