स्वर्गीय राम केवल नुनिया का श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

मानव धर्म आश्रम, मानव उत्थान सेवा समिति, शाखा सिलचर, असम के सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय राम केवल नुनिया जी ने अपना शरीर दिनांक 31/12/2020 को त्याग दिया। दिनांक 16/1/2021 को उनके निवास स्थान पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। श्रद्धांजलि देने के लिए शाखा सिलचर उपसखा नूतन रामनगर, मोतीनगर, जोगिया बस्ती और दुलाल ग्राम के कार्यकर्ता एवं प्रेमी लोगो ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपलक्ष्य में सत्संग कार्यक्रम भी रखा गया। सत्संग में मानव धर्म आश्रम के प्रभारी महात्मा हिमानी बाइजी ने अपना सत्संग विचार रखा। सत्संग में उन्होंने कहा कि समय के सदगुरू के द्वारा ज्ञान प्राप्त कर मानव मया मोह और काम क्रोध से अलग रह सकता है जैसे कमल फूल की उत्पति कीचड़ में होता है लेकिन वह कीचड़ से अलग रहता है।

Leave a Comment