स्वर्गीय जुगल किशोर रामदुलारी देवी मालपानी स्मृति कार्यक्रम  संपन्न।

लखीमपुर 22 नवंबर- 21 नवंबर शंकरदेव शिशु निकेतन अंगारखुआ में लखीमपुर संकुल, पाणिगांव संकुल, देखुवाखाना संकुल  के 25 विद्यालय के पंचम और अष्टम श्रेणी के छात्र-छात्राओं को प्रतिभा  संघानी परीक्षा में प्रथम 10 स्थान प्राप्त  87 छात्रों को एक विशेष कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार में सर्टिफिकेट किताब  और नगद धनराशि प्रदान की गाई। शंकरदेव शिशु निकेतन अंगारखुआ के संचालन समिति के सभापति टकेश्वर नाथ ने सभा का शुभारंभ किया सभा में दीप प्रज्वलन पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी   सम्मेलन प्रांतीय के  उपाध्यक्ष छतर सिंह गिरिया ने मां सरस्वती भारत माता की फोटो के आगे दीप प्रज्वलित  किया वही पूर्वोत्तर प्रदेश से मारवाड़ी सम्मेलन लखीमपुर के पूर्व अध्यक्ष, माहेश्वरी सभा के कार्यवाहक सभापति समाज सेवी भागीरथ लाहोटी ने स्वर्गीय जुगल किशोर रामदुलारी देवी मालपानी की फोटो के आगे दीप प्रज्वलित किया निकेतन के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की सभा में मुख्य अतिथि के रूप में लखीमपुर के जिला आयुक्त लाचीत कुमार दास जी के आसन ग्रहण के पश्चात शिशु  शिक्षा समिति के आजीवन सदस्य,समाज सेवी राजेश मालपानी और लायंस क्लब लखीमपुर के अध्यक्ष श्री आनंद अग्रवाल और पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के  सह सचिव श्री राजकुमार शराब को  आसान ग्रहण करवाया और सभी मंचासिन व्यक्तियों को शैलेंग चादर से सम्मान किया गया। अपने भाषण में श्री राजेश मालपानी ने कहा कि यह कार्यक्रम लगभग 18 से 20 वर्षों से उनके परिवार द्वारा प्रत्येक वर्ष किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य है बच्चों के चहुमुखी विकास के साथशिक्षा के क्षेत्र में भी उनके संवर्धन करना उन्होंने सभा में बताया की उनके स्वर्गीय माता पिता जी ने उन्हें यही शिक्षा दी थी की अपनी कमाई मै से कुछ अंश समाज के लिए आवश्य करना चाहिए और उन्हें खुशी है शंकरदेव शिशु निकेतन के छात्रों को सम्मान करके उनका मनोबल बढ़ाते हैं क्योंकि मेरा दृढ़ विश्वास है कि इस निकेतन में पढ़े हुए छात्र- छात्राओं असम और भारत में हर क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करेंगे उन्होंने निकेतन के आचार्य को विशेष धन्यवाद दिया की सर्वांगीण विकास के लिए वे सदैव पूरे मन  से कार्य में लगे हुए है। जिला आयुक्त श्री लाचित कुमार दास ने अपने  प्रेरणादायक भाषण में छात्र-छात्राओं से कोई भी छोटा से छोटा कार्य करने से भी व्यक्ति छोटा नहीं होता कोई भी  कार्य करने में कोई संकोच नहीं करना चाहिए उन्होंने अपने बचपन की कई बातें छात्र-छात्राओं को बताइए जिससे सुनकर सभी काफी प्रभावित हुए। उन्होंने बताया कि वह सदैव अपने माता-पिता का पूरा  सम्मान करते है और उनके आशीर्वाद और उनके बताए पदचिन्हों पर चल कर यह  पद प्राप्त हुआ है उन्होंने निकेतन में बच्चों को जो संस्कार मिला के लिए भुरी  भुरी प्रशंसा की उन्होंने भविष्य में भी निकेतन में सदैव सहयोग देने का आश्वासन दिया। श्रीमती सरोज मालपानी का शैलेंग चादर के साथ स्वागत हुआ,साथ ही श्री सौरव मालपानी को जन्मदिन की विशेष शुभकामनाएं के साथ फूलाम गमछा के साथ  स्वागत किया गाया। जिलाधिकारी लाचित कुमार दास ने और राजेश मालपानी में सभी छात्र-छात्राओं को बारी  बारी से सर्टिफिकेट किताब नगद धन प्रदान किया सभा में छतरसिंह गिरिया,भगीरथ लाहोटी,आनंद अग्रवाल,राजकुमार सराफ सहित विभिन्न निकेतन के प्रधानाचार्य ने बारी बारी से छात्रों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन लखीमपुर संकुल प्रमुख घना नाथ ने किया।

Leave a Comment