स्थानकवासी साधुमार्गी जैन संघ ने कैंसर हास्पिटल में पौधारोपण किया

आज दिनांक 05-06-23,सोमवार को *वि‌श्व पर्यावरण दिवस पर सुबह 7:00 बजे  कछाड़ कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेन्टर,सिलचर* में *वृक्षारोपण* कार्यक्रम का आयोजन श्री स्थानकवासी साधुमार्गी जैन संघ सिलचर द्वारा किया गया । जिसमे डॉक्टर रितेश, श्री कल्याण चक्रवर्ती, श्री साधुमार्गी जैन संघ,सिलचर के अध्यक्ष विजय कुमार सांड ,मंत्री प्रकाश चंद सुराना, समता युवा संघ  सिलचर के अध्यक्ष नरेंद्र सेठिया, राजेश गुलगुलिया बसंत सिपानी नेमचंद सेठिया प्रमुख ने वृक्षा रोपण कर कैंसर हॉस्पिटल को हरा-भरा बनाने में सहयोग किया।
 कैंसर हॉस्पिटल के डेपुटी डायरेक्टर डॉक्टर रितेश ने कैंसर हॉस्पिटल में इतने बड़े पैमाने पर पौधा लगाने के लिए श्री साधुमार्गी जैन संघ को धन्यवाद  दिया। पौधा  समता सेवा ट्रस्ट, सिलचर की और से निःशुल्क प्रदान किया गया ।

Leave a Comment