सोनाई रोड निवासी श्रीमती राजवंशी देवी का स्वर्गवास
शिलचर, 29 दिसंबर: सोनाई रोड, शिलचर निवासी श्री ओमप्रकाश गुप्ता एवं श्री जयप्रकाश गुप्ता की पूज्य माताजी, स्वर्गीय सरजू प्रसाद गुप्ता की धर्मपत्नी, श्रीमती राजवंशी देवी का आज प्रातः 5:30 बजे, 91 वर्ष की आयु में, उनके सोनाई रोड स्थित निज आवास पर शांतिपूर्वक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज शिलचर श्मशान में निकट आत्मीयों और शुभचिंतकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
श्रीमती राजवंशी देवी अत्यंत समझदार, धार्मिक, न्यायप्रिय, साहसी एवं कर्तव्यनिष्ठ महिला थीं। पति के स्वर्गवास के पश्चात उन्होंने उत्तर प्रदेश एवं असम में निवासरत परिवार की जिम्मेदारियों को अद्भुत धैर्य, सूझ-बूझ और ममता के साथ निभाया। उनका संपूर्ण जीवन पारिवारिक मूल्यों, त्याग, अनुशासन और सामाजिक सौहार्द का अनुपम उदाहरण रहा। वे सदैव दूसरों के दुःख-सुख में सहभागी रहने वाली, मिलनसार एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व की धनी थीं।
वे अपने पीछे दो पुत्र — श्री ओमप्रकाश गुप्ता एवं श्री जयप्रकाश गुप्ता, पुत्रवधुएँ श्रीमती पूनम देवी एवं श्रीमती रिंकू गुप्ता, पौत्र नितेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता एवं गोविंद गुप्ता, पौत्रियाँ प्रेरणा गुप्ता एवं प्राची गुप्ता, पौत्रवधू श्रीमती रोशनी गुप्ता तथा प्रपौत्री आराध्या गुप्ता सहित भरा-पूरा एवं सुसंस्कृत परिवार छोड़ गई हैं।
प्रेरणा भारती परिवार इस अपूरणीय क्षति पर शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त करता है तथा दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं परिजनों को इस अथाह दुःख को सहन करने की शक्ति दें।