काशीपुर: घाटी के सोनाई विधानसभा क्षेत्र में, मुख्यमंत्री पक्की सड़क योजना के अंतर्गत काशीपुर, बरतल वस्ती, से बागपुर फेरी घाट तक लगभग २ कि.मि. सड़क का शिलान्यास किया। उक्त सड़क बाद्रीपार पार्ट २, बरतल वस्ती आदि दो-तीन गांव के बीच होती हुई बागपुर तक का सफर तय करेगी। इस सड़क निर्माण कार्य में कुल लागत १करोड़ १९ लाख रुपए होगी, जिसका निर्माण कार्य कांट्रेक्टर टिटु कुमार दास को दिया गया है। इस अवसर पर ८४७ नं बरतल वस्ती निम्न प्राथमिक विद्यालय में, बागपुर के पीर जमिलुन नवी की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया। उक्त सभा में स्थानीय गांव वासियों की ओर से शिक्षक मोतीलाल ग्वाला ने गांव के विभिन्न समस्याओं के बारे में क्षेत्र के विधायक तथा आज के सभा के मुख्य अतिथि,करीम उद्दिन बड़भुईया को अवगत कराया। साथ ही बाद्रीपार हिंदी उच्च विद्यालय के अध्यक्ष हरिलाल यादव ने ने भी इलाके के रास्ता एवं विद्यालय की विकास के बारे में विधायक को अवगत कराया। अपने बक्तब्य में विधायक करीम उद्दिन बड़भुईआ ने अगले कई दिनों में बरतल वस्ती पेयजल परियोजना का काम आरंभ करने का बचन दिया। साथ ही यथाशीघ्र इलाके के अन्य समस्याओं का समाधान करने लिए बचनवद्ध हुए। आज के इस सभा में लोकनिर्माण विभाग सोनाइ के एस.डी.ओ.मंजुल हक, वास्तुकार ,नजमुल हुसैन, सहित गांव के और भी अनेक लोग उपस्थित थे।