अनिल मिश्र/पटना। दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस स्थित विधिक सहायता क्लिनिक ने डीएलएसए, गया के सहयोग से एनएएलएसए की जागृति योजना-2025 के तहत ‘सशक्त युवा, सशक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों, न्याय तक पहुंच और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई।
विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार ने युवाओं को संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी को जिम्मेदार नागरिक निर्माण के लिए आवश्यक बताया। विधिक सहायता क्लिनिक के समन्वयक प्रो. सुरेन्द्र कुमार ने अधिकारों के उल्लंघन पर उपलब्ध कानूनी उपायों तथा जेल और हिरासत में रह रहे लोगों के विधिक अधिकारों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में सह-समन्वयक डॉ. अनन्त प्रकाश नारायण, डॉ. चंदना सुब्बा तथा विधिक सहायता क्लिनिक के छात्र सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।