सीबीएसई मैट्रिक परीक्षा में सुप्रितम बनिया ने हासिल किए 92.33% अंक, क्षेत्र का नाम किया रोशन
काछाड़ जिले के नूतन रामनगर निवासी अभियंता संजय बनिया और सुप्रीति बनिया के सुपुत्र सुप्रितम बनिया ने सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में 92.33% अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
सुप्रितम की इस सफलता पर उनके परिवारजनों, मित्रों तथा शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन को इस सफलता का मुख्य आधार बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि सुप्रितम की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।