सिलापथार में मारवाड़ी युवा मंच एवं समृद्धि शाखा ने मनाया शिक्षक दिवस

डिब्रूगढ़ , 8 सितम्बर , संदीप अग्रवाल
मारवाड़ी युवा मंच की सिलापथार शाखा एवं सिलापथार समृद्धि शाखा ने सामाजिक सम्मान संयोजिका मनीषा जैन एवं ललिता लोहिया के नेतृत्व में शिक्षक दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में  शिक्षक ठाकुर सर, उमेश सर,बी पी सिंह सर, हिमानी मेम, कोकिला लुनिया, सोनिया सिंघानिया,को सम्मानित किया गया। सभी शिक्षक के घर में जाकर उनका दुपट्टे से अभिनंदन किया गया एवं एक स्मृति चिन्ह और उपहार आदि प्रदान किया गया । उक्त कार्यक्रम में पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष (मुख्यालय) प्रदीप राठी, निवर्तमान अध्यक्षा कनक डागा, समृद्धि शाखा की शाखाध्यक्ष संगीता अग्रवाल , सचिव सोनिया सिंघानिया , उपाध्यक्ष नीता चांडक , सिलापथार शाखा के दोनों उपाध्यक्ष मुकेश डागा एवम सुरेश सिंघानिया एवं अन्य सदस्यगण सारिका अग्रवाल, विनीता राठी, इन्दु सिंघानिया, प्रियंका तोषनीवाल, ज्योति शर्मा, ममता अग्रवाल एवं कविता महेश्वरी की सक्रिय भागीदारी रही। इस कार्यक्रम में कुछ शिक्षक भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि आज हमारे जैसे रिटायर शिक्षक को याद किया गया, यह जानकर बहुत खुशी हुई। साथ ही उन्होंने मारवाड़ी युवा मंच को धन्यवाद दिया एवम सभी को अपना शुभाशीष दिया | यह जानकारी सिलापथार समृद्धि शाखा की सचिव सोनिया सिंघानिया द्वारा दी गई है

Leave a Comment