समाजसेवी कंचन सिंह कुर्मी उन्नयन समाज के बने अध्यक्ष

आज दिनांक 3 अक्टूबर को बराकघाटी कुर्मी उन्नयन समाज की बैठक फकीर टिल्ला में निर्मल कुर्मी के निवास पर आयोजित की गई.  बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी एवं असम पुलिस के सेवानिवृत्त प्रमोद कुमार सिंह ने की ।इस बैठक में उन्होंने अपनी शारीरिक अक्षमता के कारण अध्यक्ष से पद से इस्तीफा दिया.तत्पश्चात नयी कमेटी का गठन किया गया  । जिसका अध्यक्ष समाजसेवी एवं अध्यापक कंचन सिंह  को सर्वसम्मति से बराक वैली  कुर्मी समाज का अध्यक्ष चुना गया.तत्पश्चात प्रमोद कुमार सिंह ने सारे कागजात हस्तांतरित किए। प्रमोद कुमार सिंह ने अपने समाज के लिए  कुर्मी बंगला  निवास पर एक  एक सभा कक्ष बनवा कर कुर्मी समाज को ऑफिस के लिए दान किया।  समाज के सभी महानुभावो ने उनके इस कार्य के लिए उनको साधुवाद दिया।  अपने वक्तव्य में नवनियुक्त अध्यक्ष  कंचन सिंह ने समाज को भरोसा दिलाया कि आपलोगो ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है। मैं उसको  पूरी निष्ठा से निर्वहन करूँगा।  हम सब मिलकर समाज को हर क्षेत्र में अव्वल बनाने की पूरी कोशिश करेंगे।

    श्री सिंह को बराकघाटी कुर्मी उन्नयन समाज का अध्यक्ष बनने पर संगठनों एवं शुभचिन्तको ने शुभकामनाएं दी

Leave a Comment