समाजसेवी अबुल हुसैन से मिले जीपी अध्यक्ष बिमल नाथ
रामकृष्णनगर, 30 मई। दुल्लभछड़ा विकास खंड के अंतर्गत वेटारबंद जीपी के 9 नंबर वार्ड स्थित मनुष्यपुर गांव के प्रतिष्ठित समाजसेवी अबुल हुसैन से जीपी अध्यक्ष बिमल नाथ ने उनके आवास पर जाकर मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना।
इस अवसर पर गोपाल वैष्णव, आइनुल हक, राजू नाथ, बबला दत्ता, राखाल बर्मन, अपु लाल दे, शुभजीत देव, दिलीप सिन्हा, निधु सूत्रधर सहित कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
बिमल नाथ ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के सभी समुदायों को साथ लेकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और गरीब-वंचित लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।