सबका साथ सबका विकास, वास्तविकता से दूर

खेरनी २२जुलाई संवाददाता संतोष यादव : सबका साथ, सबका बिकास का खुल रहा है पोल। ये  बस नारा कागजो मे ही दिख रहा है। असम के पश्चिमी कार्बीअंगलाग जिले के बैठालांग्सू से डंकामुकाम को जाने वाली मुख्य सड़क और.बरसिंग बे गाव तथा बोरोनसन तेरान समेत कई  अन्य गावो की हालात बहुत ही खास्ता हाल हो गई है और सडक के इस हालात को और खराब करने मे बालू को ढोने वाले ट्रको सबसे बडा योगदान  है। आम जनता को इस सडक से आवागमन में नाको चने चबाना पड रहा है। स्थानीय लोगो ने इस सडक के बारे मे स्थानीय विधायक व स्थानीय कार्यकारी सदस्य कार्बीअंगलाग स्वायत्तशासी परिषद प्राधिकरण को इस समस्या के बारे मे कई बार अवगत कराया लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। अंततः लोगो ने संवाददाताओ को इसकी जानकारी दी। सडक की हालात इतनी खराब है कि किराए पर गाडी वाले इधर नही आना चाहते।

Leave a Comment