वर्तमान विधानसभा चुनाव में विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में यह समाचार प्रकाशित हुआ है कि विधानसभा चुनाव में अमुक प्रत्याशी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनोनीत किया है। इस प्रसंग में संघ की ओर से सूचित किया जा रहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक अराजनैतिक संगठन है। दलीय राजनीति से ऊपर उठकर संघ पिछले 96 वर्षों से समस्त हिंदू समाज को संगठित करने का निरंतर प्रयास कर रहा है। इसलिए किसी भी प्रार्थी को किसी भी चुनाव में संघ की तरफ से मनोनीत करने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता है।
उपरोक्त जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दक्षिण असम प्रांत के प्रांत कार्यवाह सुभाष नाथ ने प्रदान की।