होजाई जिले के लंका छेत्र के 2 नं काकी गांव में आज सायं को श्रीमत शंकरदेव कृष्टि विकास केंद्र द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन हुआ। गत 20 अगस्त को आरंभ किया गया जिले के 2 नं काकी चारआली गांव में स्थित रंगघर मंच पर सांस्कृतिक कर्मशाला का समापन किया गया। उक्त कर्मशाला में क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थियों ने चढ़ बढ़ कर हिस्सा लिया। गौरतलब है कि इस विशेष रूप से नृत्य विषारद सुमि कलिता, मनज्योति डेका, चान्तु कलिता ने बेहतरीन कला प्रदर्शन किया। गितार्थ बोरा के तत्ववावधान मेें कर्मशाला कार्यक्रम को एक अलग रूप दिया गया। उधर कार्यक्रम को दीपशिखा लहकर और जान्हवी बोरा ने संचालन किया। कर्मशाला कार्यक्रम में सत्रीय और भोरताल नृत्य के साथ आधुनिक नृत्य से शिक्षण ग्रहण किये हुए प्रशिक्षार्थी ने समापन अनुष्ठान में दर्शकों का मन मोहित कर दिया। उधर अनुष्ठान के आयोजक महासचिव गजेन हज़ारिका ने जानकारी दिया कि सत्रीय संस्कृति का एक दूसरा कर्मशाला लंका क्षेत्र के पूवउदाली के माझगांव में 28 अगस्त से आरंभ हुआ और 6 सितंबर को समाप्ति होगी।